17जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में गोली चलाने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। मोबाइल फोन की दुकान पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुआना निवासी अजय और करनाल जिला के गांव राहड़ा निवास शीशन के रूप में हुई है। शिशन को जेल भेज दिया गया है, जबकि अजय को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस गोलीकांड के मामले में पुलिस की टीमों ने इससे पहले तीन मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करके उनका चार दिन का रिमांड हासिल किया गया था। उनसे पूछताछ करके अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
13 मई को शहर थाना सफीदों पुलिस को शहर में एक मोबाइल फोन की दुकान पर गोली चलने की वारदात के बारे में पता चला था। सूचना मिली थी कि शहर में एक मोबाइल कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। उस दुकान की तरफ कुछ नकाबपोश युवकों ने फायरिंग की है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने हत्या करने की कोशिश और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी सुमित कुमार ने जिले की विभिन्न टीमों का गठन करके आरोपियों को जल्द पकड़ने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस पर पुलिस की टीमों ने तीन आरोपियों को वारदात के महज 24 घंटे से पहले पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। पहले पकड़े गए आरोपी कमल निवासी साहनपुर, सागर निवासी पुरानी चुंगी गोशाला रोड सफीदों, राकेश उर्फ मिड्ढा निवासी गांव नगूरां के तौर पर हुई थी। पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि पुलिस ने अब मुआना निवासी अजय और करनाल जिला के गांव राहड़ा निवास शीशन को गिरफ्तार किया है। शीशन को जेल भेज दिया, जबकि अजय का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
17जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में गोली चलाने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस