फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: झगड़े में बीचबचाव कर रहे पुलिसकर्मी सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर सब्जी वाले के साथ झगड़े के दौरान बीच बचाव कर रहे पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिवाना रोड बाईपास पर सब्जी विक्रेता गांव ढाणी निवासी रविंद्र का गांव ईगराह निवासी सुरेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुरेश समेत छह-सात युवक सब्जी विक्रेता से मारपीट करने लगे। सीआईए में डयूटीरत पुलिसकर्मी राधेश्याम उनका बीच बचाव करने लगा, जिसमें राधेश्याम की भी चोटें आई। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें