फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो राजकीय स्कूल सीएम ईईई योजना में शामिल

विज्ञापन
29जेएनडी12-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसिंधु। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उचाना। शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 250 सरकारी स्कूलों को चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश (सीएम ईईई) स्कूल घोषित किया। खंड के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसूहन, करसिंधु को इसमें शामिल किया है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि जिले में 15 स्कूल सीएम ईईई में शामिल किए गए हैं। ऐसे स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं एवं अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई पर विशेष फोकस होगा। कसूहन सरपंच प्रतिनिधि श्रीकांत, करसिंधु सरपंच रामचंद्र ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। मॉडल संस्कृति स्कूल एवं पीएम श्री स्कूलों की तरह ही इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। पहली कक्षा से पढ़ाई अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम से करवाई जाएगी। दूसरी कक्षा से हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम से अलग-अलग सेक्शन चलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें