जुलाना। क्षेत्र के दो गांवों से दो लड़कियां लापता हो गईं। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उसकी 19 वर्षीय लड़की गांव से लापता हो गई। वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के ही एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 22 फरवरी को घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।