15जेएनडी08: ढाठरथ गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद सीएमओ डॉ. सुमन कोहली को सम्मानित करत
जींद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाठरथ में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को संतुलित आहार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य, एचपीवी टीकाकरण और गैर-संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में दो छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली और उप सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र सिंह ढांडा ने विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन लेने, नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोगों से बचाव विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यालय के प्राचार्य वजीर सिंह दलाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र, एसएमओ इंचार्ज सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद