राजकीय पाठशाला में चोरी करने के बाद चोरों द्वारा खुली छोड़ी गई रसोई ।
- फोटो : AMAR UJALA
गांव हरीगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलिंडर और बच्चों के लिए रखा राशन चोरी कर लिया। मामले की सूचना गांव के सरपंच जितेंद्र लांबा द्वारा मुख्य अध्यापक को दी गई। जिसके बाद मुख्य अध्यापक ओमकार ने को सूचित किया। चोर दो गैस सिलिंडर के अलावा 2 क्विंटल चावल, गेहूं एवं अन्य राशन उठा ले गए हैं। मुख्याध्यापक ओमकार के अनुसार करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सरपंच लांबा ने बताया कि स्कूल में चौकीदार नहीं लगाया गया है। शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि चौकीदार की नियुक्ति की जाय।