संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। घिमाना गांव के पास बिशनपुरा रोड पर बने अखाड़े में अभ्यास कर रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सदर थाना पुलिस ने घिमाना गांव निवासी कर्मबीर उर्फ ज्योति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घिमाना गांव निवासी विनीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को वह और उसको दोस्त विशाल बिशनपुरा रोड पर बने अखाड़े में प्रेक्टिस कर रहे थे। तभी वहां पर उनके ही गांव का कर्मबीर उर्फ ज्योति आया और उसने कहा कि आज तुम्हे जान से मारूंगा। फिर उसे अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और उसने विशाल की छाती और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इस पर उसने उसे छुड़ाया तो उसने पीछे से उसकी पीठ पर चाकू मारे। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर वह दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कर्मबीर उर्फ ज्योति के खिलाफ चाकू से हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।