फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो कंडम बसों को बनाया रैन बसेरा, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ठंड से राहगीरों और जरूरतमंदों को बचाने के लिए रोडवेज ने पहल की है। रोडवेज ने दो कंडम बसों को रैन बसेरे में तब्दील किया है। इसमें रेडक्रॉस सोसायटी का भी सहयोग है। रेडक्रॉस सोसायटी बिस्तर, रजाई व अन्य व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

ये दोनों बसें सार्वजनिक स्थानों पर रहेंगी जहां जरूरतमंद इसका लाभ ले सकेंगे। इनमें एक बस जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन तो दूसरी बस अड्डे पर खड़ी रहेगी ताकि रात में यात्रियों व अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए आश्रय दिया जा सके। जरूरतमंद यात्री रात के आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक इस बसों में रुक कर आराम कर सकते हैं। यात्रियों की हाजिरी को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर रैन बसेरे की स्थापना से दूर दराज के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही बेघरों के लिए भी सुविधा होगी। यहां कोई भी व्यक्ति ठहर सकता है। नगर परिषद के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं जो आने वाले लोगों का नाम व आधार नंबर दर्ज करेंगे। बढ़ती सर्दी को देखते हुए रोडवेज व रेडक्रास ने जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के इंतजाम का प्रबंध किया है। शहर में सिटी थाने के पास भी प्रशासन ने रैन बसेरा बनाया हुआ है। जहां पर जरूरतमंद लोगों के ठहरने की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
बाक्स
कंडम बसों को अस्थाई रैन बसेरे के रूप में तब्दील करवाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। इसमें एक बस बस स्टैंड परिसर और दूसरी बस जींद जंक्शन परिसर में खड़ी की गई है। रात के समय जरूरतमंद इन अस्थाई रैन बसेरे में विश्राम कर सकेंगे। रेडक्रास सोसायटी ने बसों में बिस्तर, तकिया व अन्य व्यवस्था की है। -अशोक कौशिक रोडवेज जीएम जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें