जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 10वीं कक्षा की फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, उर्दू, संस्कृत व ड्राइंग की परीक्षाएं हुई। इसमें एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दो परीक्षार्थियों को पकड़ा। नव दुर्गा स्कूल में कंडेला निवासी सागर अपने चाचा के लड़के अरूण के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इसी स्कूल में दूसरे मामले में एक युवक अपने दोस्त की परीक्षा देता पाया गया। परीक्षा नियंत्रक ने दोनों की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा शुक्रवार को 12वीं कक्षा की एग्रीकल्चर व फिलोस्पी विषय की परीक्षा थी। उड़नदस्ता टीम द्वारा समय-समय पर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह परीक्षा के दौरान नकल नहीं करें और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान नकल करता मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।