फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। कस्बे के सिंघुपरा गांव में दो भाइयों पर चाकू से हमला कर घायल करने पर सफीदों थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंघपुरा गांव निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को किराना की दुकान पर गया हुआ था। उसी समय गांव का ही सुमित आया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा और मुझे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ समय के बाद सुमित हाथ में चाकू लिए फिर से आया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर उसका छोटा भाई लखविंद्र बीच बचाव करने लगा तो सुमित ने लखविंद्र पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। सफीदों थाना पुलिस ने प्रीतम सिंह की शिकायत पर सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें