04जेएनडी38:पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। गुप्ता कॉलोनी में युवक के सिर में चोट मारकर हत्या करने के आोरपी दो भाइयों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
शहर थाना पुलिस को 26 जून को गुप्ता कॉलोनी में एक युवक बेसुध हालात में मिला था। जिसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। युवक को गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसकी बाइक के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मृतक की पहचान गांव पड़ाना निवासी हरदीप (29) के साथ रूप में हुई। 28 जून को परिजनों ने पीजीआई रोहतक पहुंच कर मृतक की पहचान कर ली। हरदीप की हत्या सिर में चोट मारकर की गई थी। शहर थाना पुलिस ने मृतक की मां राजो देवी की शिकायत पर गुप्ता कॉलोनी में ईश्वर के दो बेटों व दो अन्य के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ईश्वर के बेटे रमेश तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
04जेएनडी38:पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन