असंध रोड पर गांव पाजूकला मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों द्वारा एक बाइक सवार युवक से 10,400 रुपये छीनने का मामला सामने आए हैं। मामले की सूचना गांव आफ़तापगढ़ निवासी हजूर सिंह द्वारा पुलिस को दे दी गई है। हजूर ने बताया कि जब वह अपने गांव जा रहा था, तभी रास्ते में पाजूकला मोड़ के पास बाइक पर बैठे दो युवकों ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डालकर पैसों का थैला लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खांगाली गई। एसआई हरिकिशन ने कहा कि हजूर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।