जींद। सीआईए स्टॉफ सफीदों ने अवैध 435 पेटी बम-पटाखे सहित खांडा निवासी रामबिलास और करनाल जिला के गांव बाहरी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए स्टॉफ सफीदों की टीम मंगलवार को नजदीक बस अड्डा खांडा पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि रामबिलास और संदीप खांडा में पशुओं के बाड़े में अवैध पटाखे बेचने का काम करते हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तलाशी में बम-पटाखों की 435 पेटी बरामद हुई जिनका वजन 3294 किलो हुआ। दोनों आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर सके।