जींद। सब्जी मंडी पार्क में सीआईए स्टाफ ने ताशों के माध्यम से जुआ खेलते दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से साढ़े 39 हजार रुपये बरामद किए हैं। शहर थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी पार्क में दो व्यक्ति ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से साढ़े 39 हजार रुपये तथा ताश बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सूरज नगर निवासी कपिल, सोलू काॅलोनी निवासी सुनील के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।