फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कई वारदात कबूलीं

Fri, 10 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना नरवाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के दो आरोपी गांव झील निवासी सोनू व ढाकल निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने 2022 में एक दर्जन के आसपास चोरी की वारदात करने की बात कबूल की हैं। रोहताश ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वह और उसके साथी चोरी करते हैं। वह चोरी करने मेें काम आने वाले औजारों को अपनी गाड़ी मेें साथ रखता है जिससे चोरी करने मेें आसानी रहे। वह चोरी का माल सोनू जो ढाकल गांव मेें कबाड़ी का काम करता है, उसको बेच देता है। बेचने के बाद मिले पैसों से नशे खरीदते हैं। उसने नरवाना के आस-पास के गांवों के खेतों से ईजंन, बिजली की मोटर, स्टार्टर, केबल, लोहे का सामान, मोबाइल टावर की बैटरी, खेतों में लगे लोहे के गेट, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर, गैस सिलिंडर व कुछ दिनों पहले गांव डूमरखां कलां में बस अड्डे के पास डीजे की दुकान से डीजे का सामान भी चोरी किया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें