जींद। सफीदों रोड बाईपास पर कार्यालय से एसी व एलईडी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कॉलोनी निवासी सुखबीर सिंह ने कहा कि उसने सफीदों रोड बाईपास के पास कार्यालय बनाया हुआ है। 24 फरवरी की रात को उसके कार्यालय का ताला तोड़कर चोर दो स्पिलट एसी, दो स्टेबलाइजर और एक एलईडी चोरी कर ले गए। घटना के बारे में अगली सुबह जानकारी हासिल हुई, जब वह कार्यालय पहुंचा। जांच अधिकारी एचसी राजीव ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।