फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीण की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ग्रामीण की हत्या करने का आरोपी । स्रोत : पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। आसन गांव में 11 जुलाई को झगड़े को दौरान हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने सोमवार को गांव की चौपाल में शव को रखकर रोष जताया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव आसन में 11 जुलाई की रात को बलबीर व रामकुश के परिवार की पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इसमें लाठी-डंडे व ईंटों से हमला कर बलबीर को गंभीर चोटें मारी गई थी। इसके बाद बलबीर की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई लीला राम की शिकायत पर रामकुश, विक्की, सुरजभान, मनोज, सुरजभान, रामचंद्र, बीरभान, भीरा, बसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगेंद्र, मीरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बलबीर के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। 14 जुलाई को परिजनों ने शव को लघु सचिवालय के बाहर रखकर रोष जताया था। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शव को उठाने को तो राजी हो गए, लेकिन शव को गांव की चौपाल में रख दिया। सोमवार को सदर थाना प्रभारी गांव पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर अंतिम संस्कार करने को राजी कर लिया। दोपहर बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली। सदर थाना प्रभारी सतनारायण ने बताया कि बलबीर हत्याकांड में सदर थाना पुलिस ने आरोपी रामकुश तथा विक्की को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें