नरवाना। दनौदा गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी गांव के ही सोहन व मंगल को सदर थाना नरवाना पुलिस ने काबू किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दनौदा कलां निवासी साहिल ने बताया कि 20 अगस्त को वह और उसका पूरा परिवार घर में सो रहे थे। रात करीब 8 बजे सोहन, मंगल व सोहन की पत्नी उसके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। वह अपने गेट बंद करके अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने ईंट बरसानी शुरु कर दी। उन्होंने परिजनों के साथ मारपीट की। इसमें उनको गंभीर चोटें आई। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दनौदा निवासी सोहन व मंगल को काबू किया है। संवाद