जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैनी धर्मशाला रोहतक रोड निवासी आशीष और ईगराह निवासी रोहित के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रामदास ने 18 सितंबर को बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में आशीष और रोहित का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को पटियाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया।