जींद। सीआईए नरवाना ने फुलियां कलां के शराब ठेका पर सेल्समैन को जान से मारने की धमकी व जबरन ठेका बंद करवाने के मामले के दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिला के गांव नहला निवासी अजय और प्रदीप उर्फ दूतर के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आठ सितंबर 2022 को फुलियां कलां में अज्ञात व्यक्तियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन ठेका बंद करवाने की कोशिश की थी। इस पर सेल्समैन सुखदेव निवासी थुआ की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने सीआईए की एक विशेष टीम का गठन किया है।