12जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : टूंडला के रामपुर में आंधी में टूटकर मृतक के घर के टिका विद्युत खंबे को घटना के बाद देखते लोग संवाद
जींद। थाना अलेवा के अंतर्गत नगूरां चौकी पुलिस ने किराना की दुकान से नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों नगूरां निवासी गोलू उर्फ नरेंद्र और साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना अलेवा प्रभारी उपनिरीक्षक आत्माराम ने बताया कि नगूरा निवासी प्रदीप ने 10 जून को पुलिस चौकी नगूरां में शिकायत बताया था कि पांच जून को उनकी किराना दुकान के गल्ले से अज्ञात व्यक्ति नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना अलेवा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 11 जून को दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। संवाद