फोटो 10 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। थाना गढ़ी पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खनौरी निवासी सुमित उर्फ गुल्लू और शीला उर्फ कर्ण के रूप में हुई है। थाना गढ़ी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ ने शिकायत दी थी कि गांव उझाना निवासी ढूपा के खेत में लगे 25 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति करीब 90 लीटर तेल चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना गढ़ी में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान थाना गढ़ी में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में गांव उझाना के खेतों से बिजली ट्रांसफार्मर के पुर्जे और तेल चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ। संवाद