जींद। खेत में काम कर रहे युवक पर हमला करने के दो आरोपियों मलार गांव निवासी मुकेश व मोंटी को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने काबू किया है।
गांव मलार निवासी श्याम सुंदर ने कहा कि 3 जून को वह अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही प्रदीप के खेत में कंप्यूटर लेवलर लगाने के लिए गया था। जब वह लेवलर लगा रहा था तो उसके पास एक गाड़ी आई। इसमें से मलार निवासी दीपांशु व मोंटी उर्फ बंटी व चार युवक उतरे व दो मोटरसाइकिल पर पांच लड़के भी उनके साथ आए। मोंटी ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल लगा दिया और उसको ट्रैक्टर के नीचे खींचकर गिरा दिया। दीपांशु अपने हाथ में लिए तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसकी टांग व हाथ टूट गए। फिर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर गांव में ले गए। इसके बाद उसे चौराहे पर ले जाकर गाड़ी से नीचे गिरा दिया और कहा कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। आरोपी उसका मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने श्याम सुंदर की शिकायत पर मोंटी, दीपांशु, गुलशन, सुभाष व रामचंद्र समेत अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई रोहताश ने कहा कि पुलिस ने मामले में मलार निवासी मुकेश व मोंटी को काबू किया है। संवाद