फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जानलेवा हमले व एससी-एसटी एक्ट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
27जेएनडी06: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने युवक पर जानलेवा हमला करने और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो संजू गिरी निवासी सफीदों और आजाद उर्फ बॉक्सर निवासी गांव निम्नाबाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।सीआईए स्टाफ सफीदों प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि रविदास मोहल्ला सफीदों निवासी नवीन ने थाना शहर सफीदों में दी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथियों के साथ हुड्डा ग्राउंड के पास नई अनाज मंडी के पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान कई युवक हथियारों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पहले छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में संजू गिरी और आजाद उर्फ बॉक्सर के नाम सामने आए थे, जो कई दिनों से फरार चल रहे थे। सीआईए स्टाफ सफीदों ने दोनों आरोपियों को 26 मई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें