फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्जला एकादशी पर अटल पार्क में की तुलसी बगीची की पूजा

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी21-तुलसी बगीची की सफाई करते सदस्य। स्रोत सदस्य - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। निर्जला एकादशी पर जेसीआई एलुमनी क्लब की तरफ से सृष्टि भी संस्कार भी कार्यक्रम के तहत अन्ना टीम के सदस्य प्रवीण सैनी एवं मुकेश सैनी ने 151 तुलसी के पौधों के साथ अटल पार्क में तुलसी बगीची की पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि एमडी बीबीसी ग्रुप राजेंद्र बिढान ने जेसीआई के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। जेसीआई एल्यूमिनी क्लब केअध्यक्ष प्रमोद गर्ग एवं क्लब के पीआरओ अशोक खराब ने बताया कि यह अभियान के तहत जींद शहर के लगभग 15 पार्कों के अंदर ऐसी ही बगीची का निर्माण करवाया जाएगा। सेवा भारती के सचिव बलजिंदर सिंगला एवं कोषाध्यक्ष दशरथ ने बताया निर्जला एकादशी पर तुलसी बगीची का निर्माण विशेष महत्व रखता है क्योंकि हिंदू शास्त्रों में भी बताया गया है कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करना पिछले कई जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाता है तथा आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखता है। इस अवसर पर नितिन गोयल, सचिन बडाला,चंद्रभान बंसल, प्रकल्प निदेशक राजवीर कौशिक, डॉ. राजेंद्र पाल, अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, मुकेश सैनी, प्रवीण सैनी एवं सेवा भारती की ओर से सुभाष सिंह, बलजिंदर सिंगला, दशरथ गर्ग, सुशील गर्ग एवं अनिल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें