जींद। कंडेला गांव में सात किसानों के ट्यूबवेल की केबल चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
कंडेला निवासी सतपाल ने बताया कि 17 जून की रात में चोरों ने रमेश, हैप्पी, बलराम, राजेंद्र, कप्तान, भोलू व राजबीर के ट्यूबवेल के केबल चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद