जींद। नरवाना बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया और गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बहादुरगढ़ निवासी राजपाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अगस्त की रात को गाड़ी में सवार होकर नरवाना की तरफ जा रहा था। जब वह सफीदों रोड ओवरब्रिज बाईपास से निकला तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी। इससे वह घायल हो गया। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक की पहचान झज्जर जिला के हलका बेरी के गांव मदाना खुर्द निवासी राजेश के रूप में हुई है। सिविल लाइन पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद