फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक चालक और मालिक आज करेंगे आक्रोश प्रदर्शन

Sun, 04 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी06: खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबो​धित करते हुए वक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहा ऑल चालक और मलिक एकता मंच जींद का धरना रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य प्रधान मोहम्मद सरताज को तुरंत रिहा करने और उनके ऊपर किए गए मुकदमे को रद्द करवाने के लिए पांच फरवरी को जींद में होने वाले आक्रोश प्रदर्शन को लेकर विचार किया गया। सुलतान बडोदी ने कहा कि मोहम्मद सरताज को भाजपा सरकार ने ड्राइवर के आंदोलन को दबाने के लिए झूठे मुकदमे बनाकर जेल में डाला हुआ है, जिसे ड्राइवर सहन नहीं करेंगे। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इन प्रदर्शनों में आम जनता सहित चालकों एवं वाहनों के मालिक भाग लेंगे। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन कानून को निरस्त किया जाए। देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग का गठन किया जाए। राष्ट्रीय चालक दिवस की घोषणा की जाए और सरकारी कैलेंडर में लागू किया जाए।

04जेएनडी06: खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए वक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें