फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 लाख की गेहूं लेकर ट्रक चालक गायब

Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना से एक ट्रक चालक लगभग 12 लाख रुपये की गेहूं लेकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मेला मंडी के आढ़ती शिवकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 28 अक्टूबर को उसके गोदाम से यूपी नंबर की गाड़ी में 850 कट्टे गेहूं लोड करवाए थे। उसने यह ट्रक माही ट्रांसपोर्ट कैथल के माध्यम से मंगवाया था और ट्रक का चालक जमीर हसन वासी रसूलपुर उत्तर प्रदेश है। उसने यह गेहूं पिलखुवा की एक फ्लोर मिल में भेजनी थी लेकिन ट्रक चालक इस गेहूं को लेकर अभी तक पिलखुवा नहीं पहुंचा है। उसकी गेहूं की कीमत 1173828 रुपये थी। गाड़ी का मालिक यूपी के बदायूं का रहने वाला है। नरवाना शहर थाना पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर जमीर हसन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें