फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की बॉडी बनाने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर ट्रक बॉडी मेकर की दुकान पर काम करने आए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में रोहतक रोड पर होंडा एजेंसी के नजदीक शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान पंजाब के मोगा जिले के रामूवाला गांव निवासी गुरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गुरजीत ट्रक बॉडी मेकर का काम जानता था। वह दो दिन पहले ही रोहतक रोड पर ट्रक की बॉडी बनाने वाली दुकान पर काम करने के लिए आया था। उसका शव शनिवार सुबह रोहतक रोड पर मिला। संदेह जताया जा रहा है कि गुरजीत की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें