जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव करसोला में 23 वर्षीय नैंसी ने अधिक मात्रा में दवा खा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतका की मां की शिकायत पर महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। रोहतक जिला के सांघी निवासी रीना ने एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी नैंसी की शादी 28 नवंबर 2024 को करसोला निवासी विकास के साथ हुई थी। करीब एक साल से नैंसी को उसका पति और सास ससुर उसे परेशान कर रहे थे जिससे तंग आकर 20 जुलाई को नैंसी ने दवा खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति विकास, ससुर राजेश और सास शकुंतला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद