फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक चालक को टक्कर मारने का आरोपी ट्राला चालक गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गतौली गांव के पास बाइक चालक को टक्कर मारने के आरोपी ट्राला चालक राजस्थान के कैमाला निवासी जाकेर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जींद के भटनागर कॉलोनी निवासी अजमेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो मार्च को उनका लड़का राजबीर बाइक पर सवार होकर जुलाना से जींद की ओर जा रहा था। जब वह गतौली गांव के नजदकी सुंदर ब्रांच नहर के पास पहुंचा तो एक ट्राला चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया था। घायल को जींद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता अजमेर की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब आरोपी जाकेर को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें