फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
13जेएनडी10: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार में मौजूद कामरेड सदस्य। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। शहीद यादगार समिति की ओर से जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में साम्राज्यवादी आक्रामकता एवं राष्ट्रीय संप्रभुता के सवाल विषय पर सेमिनार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड प्रकाश चंद्र ने की और संचालन कामरेड कपूर सिंह ने किया। सेमिनार के प्रारंभ में जलियांवाला बाग के शहीदों, गाजा पट्टी व ईरान में मारे गए बेगुनाह नागरिकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता कामरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक साम्राज्यवाद अब केवल जमीन कब्जाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह आर्थिक नियंत्रण और तकनीकी एकाधिकार के जरिए संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं दुनिया को विनाश की ओर धकेल रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें