जींद। जिला खेल अधिकारी रामपाल ने बताया कि जिला के सभी विभागीय खेल केंद्रों पर 31 मार्च को खेल नर्सरियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के माध्यम से प्रत्येक नर्सरी के लिए 25 मुख्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जबकि दस खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु आठ से 19 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। एक अप्रैल 2007 से एक अप्रैल 2018 के के बीच हो। इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र या मैट्रिक सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो और परिवार पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिला खेल अधिकारी ने सभी प्रशिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे चयन प्रक्रिया को पारदर्शिता और नियमों के अनुसार संपन्न कराएं ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उचित अवसर मिल सके।