जींद। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से करवाई जाने वाली सीनियर वूमन फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला जींद की टीम के चयन को लेकर 16 मार्च को अर्जुन स्टेडियम में सुबह 11 बजे से ट्रायल होगी। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव आनंद ईसो ने बताया कि अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा राज्य की टीम चयन गुरुग्राम के आरबीएसएम स्कूल भोंडसी के ग्राउंड पर 19 और 20 मार्च को होगी। इच्छुक खिलाड़ी अपने दस्तावेज लेकर ट्रायल में जाएंगे। साथ ही जिला सचिव से लिखवा कर जाना होगा। संवाद