24जेएनडी18: डोजबॉल सेंटर संचालक जयभगवान करसिंधु। संवाद
उचाना। आस्ट्रेलिया में होने वाले डोजबॉल वर्ल्ड कप-2024 के लिए चार मई को नई दिल्ली के पुष्प विहार डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल टीम इंडिया का चयन होगा। यहां पर आयोजित ट्रायल में देशभर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। हरियाणा डोलबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी नसीब बूरा व डोजबॉल सेंटर संचालक जयभगवान करसिंधु ने बताया कि इस ट्रायल में लड़के, लड़कियों की टीम इंडिया का चयन किया जाएगा। 12 खिलाड़ी टीम के लिए चुने जाएंगे। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक डोजलबॉल वर्ल्ड कप आयोजित होगा। 140 टीमों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों से पहुंचेंगी। ट्रायल में टीम चुनने के लिए विजिथ, नसीब बूरा, हरचरण सिंह, जगमोहन सिंह, आशीष कुमार, डॉ. चेतन कुमार चयनकर्ता के तौर पर हिस्सा लेंगे।