फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रात को बूंदाबांदी के साथ आई तेज हवा से कई स्थानों पर पेड़ गिरे

विज्ञापन
24जेएनडी02 : संगतपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेज हवाओं के कारण गिरा पेड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रात को लगभग 11 बजे तेज हवा के साथ जिले में बूंदाबांदी हुई, जिससे जहां लोगों को परेशानी हुई, वहीं दो घंटे के लिए बिजली भी गुल रही। एक-दो स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता भी बाधित हुआ। इस समय खेतों में गेहूं कटाई का कार्य अंतिम चरण में है। मौसम में ठंडक होने से गेहूं कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया। वहीं अनाज मंडी में खुले में गेहूं पड़ा है, इसमें भी नमी की मात्रा बढ़ गई।
कई दिन से मौसम खराब चल रहा है। शनिवार रात को ही मौसम बदलना शुरू हो गया था। तेज हवा चलने लगी थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात को 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी और तेज हवा के कारण सब कुछ इधर-उधर बिखरने लगा। तेज हवा के कारण एक-दो जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे बिजली बाधित हो गई। इसके अलावा जींद से संगतपुरा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो पेड़ भी गिर गए। पेड़ गिरने से भी रास्ता बाधित रहा। सुबह लोगों ने पेड़ को काटकर एक तरफ किया तो रास्ता खुला। इसके अलावा खेतों में चल रही मशीनें बूंदाबांदी के कारण रुक गई। तूड़ा बनाने का कार्य भी इस कारण काफी प्रभावित हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


26 अप्रैल तक शुष्क रहेगा मौसम
पांडु पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवा की गति नौ किलोमीटर प्रतिघंटा से 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
विज्ञापन


कपास की बिजाई के लिए उचित समय
डॉ. राजेश ने कहा कि यह मौसम कपास की बिजाई के लिए उपयुक्त है। पूरे मई महीने तक किसी भी समय किसान कपास की बिजाई कर सकते हैं। इसमें खेत की बिजाई से पहले गहरी जुताई करें। इसके अलावा खेत को समतल करके अच्छी तरह खरपतवार का सफाया कर लें। किसान यदि अपनी मिट्टी की जांच के बाद कपास की बिजाई करें तो और बेहतर रहेगा।

24जेएनडी02 : संगतपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेज हवाओं के कारण गिरा पेड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें