16जेएनडी23-साइकिल यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के साथ मौजूद सुभाष चंद्र। स्रोत ग्रामीण
पिल्लूखेड़ा। पूरे भारत की साइकिल यात्रा पर निकले सुभाष चंद्र मंगलवार को पिल्लूखेड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और समर्थन से युवा पीढ़ी को नशे और अपराध से दूर रखा जा सकता है। अपनी यात्रा के दौरान युवाओं और किसानों से बातचीत कर नशा मुक्ति और अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए योगदान देने को लेकर प्रेरित किया। सुभाष ने बताया कि वे 22 राज्यों में 25 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनका अभियान पुलिस प्रशासन की नशा मुक्ति टीम के साथ मिलकर चल रहा है। संवाद