फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनें फुल, वेटिंग 150 के पार

Wed, 08 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी05-रेलवे जंक्शन पर टिकट घर में बनी आरक्षित खिडक़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिवाली और छठ पूजा पर्व आने वाला है। इसको लेकर हर साल हजारों लोग जिला से उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों को घर जाने के लिए सीटें उपलब्ध नही हो पा रही है। 10 नवंबर को धनतेरस, 12 नवंबर को दीपावाली, 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 19 नवंबर को छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में दूर दराज क्षेत्र से जींद में रहने वाले लोग त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन इन लोगों को ट्रेन में सीटें ही नहीं मिल पा रही हैं। त्योहारी सीजन के चलते प्रवासी लोग अपने घर जाने को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसे में ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण यात्री बसों में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि ट्रेन के स्लीपर कोच और बस का किराया लगभग बराबर है, लेकिन ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। जींद जंक्शन पर ठहराव होने वाली 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस में 197, 12137-38 पंजाब मेल में 165 और 14623 पातालकोट एक्सप्रेस में 209 की वेटिंग चल रही है। अवध-आसाम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़, गोवाहाटी, बिहार, किशनगंज, मुज्जफरनगर, लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद जाती है। वहीं, पंजाब मेल एक्सप्रेस मुंबई, कल्याण, नासिक, भोपाल, ललितपुर, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जाती है। पातालकोट एक्सप्रेस भोपाल, ललितगढ़, आगरा व मथुरा और सियोनी तक जाती है।
विज्ञापन


पंजाब और यूपी भी जाती हैं जींद से बसें

जींद से सुबह साढ़े पांच बजे पटियाला, छह बजकर पांच मिनट पर संगरूर, आठ बजे पटियाला, सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर श्रीगंगानगर, छह बजकर 20 मिनट पर लुधियाना, साढ़े पांच बजे लुधियाना, पांच बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार, सुबह सात बजकर दस मिनट पर देहरादून, दोपहर 12 बजे मथुरा के लिए बस जाती हैं।

ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोग रिजर्वेशन करवा रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते अवध-आसाम, पतालकोट, जम्मूतवी, पंजाब मेल जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें