फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलास्तरीय मॉनिटरिंग टीम को दिया प्रशिक्षण

Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस में निपुण हरियाणा मिशन के तहत निदेशालय की ओर से जारी आदेशानुसार जिलास्तरीय मॉनीटरिंग टीम को प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ और निदेशालय से एसपीआईयू सदस्य कर्ण सभरवाल ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिलास्तरीय सुपर विजन टीम को यूनिक स्कूल, यूनिक विजिट, यूनिक क्लास ऑब्जर्वेशन और बच्चों का स्पॉट एसेसमेंट के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जिलास्तरीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम की ओर से 100 यूनिक क्लास रूम ऑब्जर्वेशन तथा 500 यूनिक बच्चों का स्पॉट एसेसमेंट किया जाएगा। सभी टीम सदस्य मोनीटर एप से विद्यालय और बच्चों का अवलोकन करेंगे। इसके लिए सभी टीम सदस्यों को जल्दी ही लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी किए जाएंगे। प्राचार्य डायट डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि डायट से सभी प्रवक्ता को जिलास्तरीय मॉनीटरिंग टीम का सदस्य बनाया गया है। सभी को आज पीपीटी के माध्यम से पूरी तरह अवगत करवाया गया है कि उन्हें किस प्रकार से विद्यालयों में जाकर स्पॉट एसेसमें करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें