फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान

Tue, 21 Nov 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी39 : सब्जीमंडी में बीच रास्ते ही खड़े किए वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। सर्दी के मौसम में कच्ची सब्जियों की लागत अधिक होने से सब्जी मंडी में किसानों का आना जाना ज्यादा होता है। ऐसे में सब्जी मंडी में लोग अवैध रूप से अपने वाहन को टेढ़ा-मेढ़ा खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। जाम से निजात पाने के लिए जींद सब्जी मंडी एसोसिएशन व जिला ट्रैफिक पुलिस ने आज सब्जी मंडी जींद में एक अभियान चला कर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों को समझने का काम किया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान मोहित गुंबर ने बताया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के साथ मिलकर सब्जी मंडी जींद में अवैध रूप से लगने वाले जाम को लेकर लोगों को समझाने का काम किया गया। सब्जी मंडी में अवैध रूप से वाहन खड़ा करने के कारण जाम की स्थिति बनती है, जिससे सब्जी मंडी में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहित गुम्बर सभी से अनुरोध किया सब्जी मंडी के चारों ओर पार्किंग की व्यवस्था है इसलिए सभी अपने व्हीकल को पार्किंग में ही लगाने का काम करें ताकि सब्जी मंडी में जाम की स्थिति ना बने और आम जनता कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें