फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लजवाना चुंगी पर व्यापारियों ने लगाया भंडारा

विज्ञापन
25 जुलाना 01: बाजार में लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जुलाना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर व्यापारियों की ओर से लजवाना चुंगी पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ सुबह पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसमें आसपास के गांवों और कस्बों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया दुकानदार अमित शर्मा, सोनू, कर्मबीर, कपिल और हरिओम ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर हर वर्ष बाजार के व्यापारियों की ओर से सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की सेवा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें