फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निर्माण में देरी को लेकर डीसी से मिले व्यापारी

Fri, 31 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी31: भिवानी रोड अंडरपास के मामले में डीसी से मिला शिष्टमंडल।स्रोत व्यापारी - फोटो : katra news
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड रेलवे अंडरपास के निर्माण में हो रही देरी को लेकर जनता की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को डीसी से मिला। शिष्टमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर अंडरपास का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की। राजकुमार गोयल ने कहा कि भिवानी रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य में काफी लेटलतीफी बरती जा रही है। दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोग और सैकड़ों दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं। तीन महीने से तो यहां निर्माण का काम ही बंद है। इस अवसर पर मनजीत सिंह, अली नवाज खान, राजकुमार भोला, करतार सिंह, रोहित, आनंद सिंह और लोकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें