फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर में लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गांव मालवी में तूड़ी बनाते समय सोमवार दोपहर बाद एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रैक्टर चालक बुरी तरह झुलस गया। आसपास काम कर रहे किसानों ने उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मालवी गांव निवासी मनोज ट्रैक्टर और मशीन से तूड़ी बनाने का काम करता है। सोमवार को वह मालवी गांव के किसान मोनू के खेत में तूड़ी बना रहा था तो अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई, जब तक उसने धुआं उठता देखा तब तक उसके पैर झुलस चुके थे। आस पास काम कर रहे किसानों ने उसे बचाया और जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें