फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही मां-बेटी से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों से घर आ रही मां-बेटी के साथ दो भाइयों ने छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दोनों भाई उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दस नवंबर शाम को वह और उसकी बेटी उनके खेतों से घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते गांव के ही दो भाई आए। उन्होंने आते ही उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। उनके द्वारा शोर मचाने पर दोनों भाई उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई अनिता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी करने, कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें