फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकसित भारत संकल्प की शपथ ली

Fri, 01 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी02: विकसित भारत संकल्प की शपथ लेते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक ने बताया कि विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य देश के अंतिम जन को विकास की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि महाविद्यालय के सभी छात्रों को इस यात्रा के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इसमें निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता डिबेट कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने विकसित भारत संकल्प की शपथ ली। विकसित भारत कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.अमन, रितू एनएसएस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें