फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को बताया समय और अनुशासन का महत्व

Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र कुमार ने की। सुबह ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पतंजलि योग भवन में शामिल हुए और पंजीकरण के बाद उन्हें छह समूहों में बांटा गया। इन सभी समूहों को अलग-अलग नाम दिए गए। इसके बाद सभी बच्चों को परिचय करवाया गया। दोपहर बाद डॉ. जितेंद्र कुमार ने नए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत बच्चों को समाज के प्रति जागरूक करने के लिए की गई थी। राष्ट्रीय सेवा योजना बच्चों को समय और अनुशासन के बारे में बताया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थी जीवन के साथ-साथ राष्ट्र की सेवा छात्र जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार यादव, डॉ. जगपाल मान और डॉ. सुमन पूनिया तथा स्वयंसेवक अभिषेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें