19जेएनडी36 : जींद पहुंचने पर दुष्यंत चौटाला के साथ हाथ मिलाते चंद्रशेखर आजाद। संवाद
जींद। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम मिलकर चौधरी देवीलाल और कांशीराम की तरह काम करके दिखाएंगे। हमारा गठबंधन चौधरी देवीलाल और कांशीराम के समय से ही है। चंद्रशेखर ने जजपा-आजाद समाज पार्टी गठबंधन को जनता के लिए मजबूत विकल्प बताया और कहा कि जनता हमारा साथ देगी। उन्होंने कहा कि सदियों से कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से जनता दुखी होती आ रही है। चंद्रशेखर आजाद वीरवार को जींद, जुलाना व सफीदों में जजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। संवाद
19जेएनडी36 : जींद पहुंचने पर दुष्यंत चौटाला के साथ हाथ मिलाते चंद्रशेखर आजाद। संवाद