उचाना। 28 जुलाई को काकड़ौद गांव में जय बाबा जीतगर कबड्डी युवा क्लब की ओर से एक दिवसीय कबड्डी का आयोजन किया जा रहा है। यह मुकाबला नेपाल व जेकेसी काकड़ोद की टीम के बीच होगा। कोच मनजीत ने कहा कि नेपाल की टीम हरियाणा की मिट्टी में कबड्डी का मैच खेलेगी। इस तरह की मैच का आयोजन कबड्डी के खेल को बढ़ावा देना के लिए किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बढ़ावा कबड्डी को मिले। काकड़ोद गांव के उदयपुर रोड पर जय बाबा जीतगर कबड्डी युवा क्लब खेल मैदान में यह मैच होगा।