शनिवार को राजौंद स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलेगा। इस कारण बूलाखेड़ी, दुड़ाना, बिघाना व नारनौंद में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा नरवाना शहर में सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक एक घंटा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के दौरान नरवाना शहर में रेलवे रोड, पुराना कोर्ट रोड, पटियाला चौक, ढाकल रोड, बस स्टैंड, नरवाना, बडनपुर, सुंदरपुरा, झील, नेहरू पार्क, अनाजम मंडी, चमेली कॉलोनी, न्यू बस्ती, बद्दोवाल, बेलरखां, गुरथली, सुरजाखेड़ा व गुरुसर में बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा पांडु-पिंडारा स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर भी मरम्मत कार्य चलेगा। इस कारण शहर में डिफेंस कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, हुड्डा मार्केट, मांडो, पिंडारा, खरकरामजी, बराह खुर्द, बराह कलां, रधाना, अशरफगढ़ में सुबह आठ बजे से लेकर सुबह दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने दी है।